नई दिल्ली, फरवरी 26 -- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मामले की पैरवी करने वाले उनके अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी को जान से मारने की सनसनीखेज धमकी मिली है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने मैसेज भेज कर लिखा कि वाराणसी कचहरी के साथ तुम्हें भी बम से उड़ा देंगे। इस खबर के बाद से कचहरी परिसर और अधिवक्ताओं के बीच हड़कंप मच गया है। पिछले हफ्ते में तीन बार वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। अब वकील को कचहरी के साथ उड़ाने की धमकी मिली है। श्रीनाथ त्रिपाठी बार कौंसिल आफ इंडिया के को-चेयरमैन भी रहे हैं। अधिवक्ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया टैक्स मैसेज से उन्हें धमकी दी गई है। पुलिस को मैसेज करने वाले के नंबर भी दिया गया है। मैसेज में लिखा गया है कि बनारस कचहरी के साथ तुम्हें भी उड़ा देंगे।अधिवक्ताओं में भारी रोष और सुरक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.