वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के हिन्दू लड़कियों सम्बंधी बयान से खफा दलित महिला परिषद ने लमही के मुंशी प्रेमचन्द स्मृति द्वार पर प्रदर्शन किया। इससे पहले खुशी रमन के नेतृत्व में दलित आक्रोश मार्च निकाला गया। डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। उनके बयान ने महिलाओं को शर्मसार कर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि उनका झूठ बेनकाब हो गया है। इसमें सरोज देवी, उजाला, लक्ष्मीना, धनेसरा, चिंता, दुलरा, मीरा, पूनम, सुनीता, रीता, विद्या, अंजू, माला देवी, सविता, रेखा, मनीषा, तारा, मुन्नी, चमेली, जायफल, उर्मिला, सरिता, धनमन्नी, संजु, राजकुमारी, मीना, मुन्नी, सीमा, शिवकुमारी, अनीता, अन्नू, राधा, शिखा, दक्षिता, उजाला, इली आदि महिलाएं शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...