वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पुरीपीठाधीश्वर जगद्गुरुशंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के 84वें जन्मदिन पर 12 जुलाई को काशी स्थित दक्षिणामूर्ति मठ की शाखा में विविध अनुष्ठान किए जाएंगे। इस अवसर पर शंकराचार्य द्वारा रचित ग्रंथों और पुस्तकों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम संयोजक दंडीसंन्यासी स्वामी वनवैभवारण्य सरस्वती ने बताया कि शंकराचार्य महाराज की अब तक 185 कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। इन कृतियों में गणित के दुर्लभ ज्ञान पर आधारित 'स्वस्तिक गणित' नामक पुस्तक है। यह पुस्तक बहुत मोटी तो नहीं है लेकिन इसका हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद करने में देश के बड़े-बड़े गणितज्ञों के पसीने छूट गए थे। इसके अतिथि शिव और जगन्नाथ प्रभु की महिमा पर केंद्रित कुछ महत्वपूर्ण ग्रंथ ही इस प्रदर्शनी का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने बताया कि ...