जौनपुर, मई 17 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौ-माता को राष्ट्रमाता और राजमाता घोषित करने की मांग को लेकर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की गौ-प्रतिष्ठा यात्रा का शनिवार को यहां शंखनाद से स्वागत हुआ। गुड़हाई मोहल्ला स्थित लक्ष्मण बाग मंदिर में पहुंचने पर पं.सत्य प्रकाश, सिद्धार्थ नाथ शास्त्री, अभिषेक शुक्ला और अभिषेक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शंखनाद और पुष्प-वर्षा से शंकराचार्य का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पादुका पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर गौ माता की जय और हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। स्वमी अविमुक्तेश्वरानन्द ने मुंगराबादशाहपुर में गौ-रक्षा को गति देने के लिए एक गौशाला खोलने की घोषणा की। यह भी पढ़ें- जरूरत पड़ी तो लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संचालन के लिए अपन...