कौशाम्बी, मई 23 -- गो-रक्षार्थ यात्रा लेकर शनिवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद श्रद्धालुओं के साथ कौशाम्बी आए। जिले में उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शाम को वह महेवाघाट होते हुए चित्रकूट के लिए रवाना हो गए। यात्रा के दौरान उन्होंने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की बात कही। साथ ही भक्तों को गौ-संरक्षण का संकल्प दिलाया। शंकराचार्य बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ शनिवार की दोपहर को शहजादपुर स्थित दुर्गा भाभी सेतु पर पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां इकट्ठा हुए थे। इसके बाद वह दारानगर पहुंचे। रामलीला मैदान में उनका स्वागत किया। लोगों ने उनका आर्शीवाद लिया।इस दौरान शंकराचार्य ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने श्रद्धालुओं व भक्तों से सनातन धर्म और गौ संरक्षण के ल...