उन्नाव, मार्च 8 -- उन्नाव। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को उन्नाव पहुंचे, जहां उन्होंने गोवंश संरक्षण और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। शहर के एक गेस्ट हाउस में पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आसन ग्रहण करने के बाद शंकराचार्य ने वर्तमान राजनैतिक और सामाजिक व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल उठाए। गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांगशंकराचार्य ने कहा कि गायों की सुरक्षा और उन्हें राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के लिए अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार को इस संबंध में 40 दिन का समय दिया गया था, जिसमें से 38 दिन बीत चुके हैं। अब 11 मार्च को लखनऊ से गौराष्ट्र धर्म युद्ध का शंखनाद किया जाएगा। उन्होंने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.