वाराणसी, अप्रैल 11 -- Varanasi News: ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती को अतीक अहमद जैसी हत्या करने की धमकी के मामले में यूपी पुलिस ऐक्शन में आ गई है। पुलिस ने धमकी देने के मामले में तीन दिन बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शंकराचार्य के प्रतिनिधि परमात्मानंद ब्रह्मचारी ने तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार शंकराचार्य देश में गौ रक्षार्थ गौ माता-राष्ट्रामाता अभियान को चला रहे हैं। इस आंदोलन का एक मात्र उद्देश्य भारत से गौ हत्या को बंद कराना है। इसी क्रम में आगामी 03 मई से उत्तर प्रदेश के हर विधान सभा में उनकी गविष्ठी यात्रा होना निश्चित हुआ है। इस यात्रा के दौरान वह लोगों से गौ रक्षा के लिए अवाज उठाने और हर विधानसभा में रामा गौ धाम के निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे। यही बात सनातन धर्मविरोधियों को ठीक नहीं लग रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.