प्रयागराज, जनवरी 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन से लगातार संगम की रेती में शिविर के बाहर रह रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की तबीयत शुक्रवार को बिगड़ गई। दोपहर दो बजे तक अपनी वैन से वो बाहर नहीं निकले। बाहर अनुयायियों की भीड़ उनके दर्शन के लिए खड़ी थी। बीच-बीच में लोग शंकराचार्य की जयकारे लगाते रहे। इसी बीच उनके शिष्यों ने बताया कि शंकराचार्य थोड़ा अस्वस्थ हैं। सुबह से बुखार आ रहा है। हालांकि श्रद्धालुओं को कतारबद्ध देखकर वो दोपहर बाद वैन से बाहर आए और कुछ देर के लिए शिविर के सामने लगाए गए सिंहासन पर बैठे। कुछ चर्चाएं हुईं, लेकिन मीडिया से बात में उन्होंने प्रशासन के माफी न मांगने की ही बात को दोहराया। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की पहिया लगी पालकी को मौनी अमावस्या के द...