हापुड़, जून 16 -- ग्राम सपनावत में ज्योतिर्मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आगमन पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गांव में महाराज जी के पधारने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह चौहान ने ग्रामीणों और समर्थकों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया और शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।शंकराचार्य जी के सपनावत की सीमा में प्रवेश करते ही ग्रामीणों ने फूल बरसाकर और जयकारे लगाकर उनका सत्कार किया। सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने आगे बढ़कर महाराज जी को माल्यार्पण किया और शॉल ओढ़ाकर उनका विधि-विधान से अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और संतों के जयकारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सपनावत में भव्य स्वागत ​इस अवसर पर सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि जगद्गुरु शंकराच...