शामली, फरवरी 16 -- न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरि के खिलाफ आपराधिक परिवाद दायर किया है। परिवाद में भारतीय न्याय संहिता, 2023 और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मानहानि, धोखाधड़ी, साइबर अपराध और धमकी जैसे आरोप लगाए गए हैं। आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा है कि अभियुक्तों ने सोशल मीडिया पर उनकी मुकदमा प्रकरण सूची प्रसारित कर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई, जिसमें उनकी आपराधिक स्थिति को गलत तरीके से पेश किया गया। आशुतोष ब्रह्मचारी, जो कांधला के मूल निवासी हैं और श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले में सक्रिय हैं। उन्होंने साक्ष्य के रूप में समाचार कटिंग्स और वीडियो संलग्न किए हैं। जहां आशुतोष ने स्वामी अविमुक्ते...