शंकरपुर पहाड़ को मिला विरासत स्थल का दर्जा
मुंगेर, जून 3 -- मुंगेर , निज प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत राज शंकरपुर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। गुरुवार को आयोजित गौरवपूर्ण समारोह में गांव की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर 'शंकरपुर पहाड़' को आधिकारिक तौर पर विरासत स्थल घोषित किया गया। इसी मंच से पंचायत में प्रकृति संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए "एक पेड़ मां के नाम" पौधरोपण अभियान का भी भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बिहार स्टेट बायोडायवर्सिटी बोर्ड के जीआईएस एंड रिमोट सेंसिंग ऑफिसर डॉ. जय कुमार ने इस पहल को दूरगामी बताया। उन्होंने कहा कि शंकरपुर पहाड़ को विरासत स्थल का दर्जा मिलने से इस क्षेत्र की ऐतिहासिक, पारिस्थितिक और प्राकृतिक पहचान अब राज्य ही नहीं, वैश्विक पटल पर भी मजबूत होगी। यह भी पढ़ें- शंकरपुर पहाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.