भागलपुर, फरवरी 17 -- प्रखंड की दासपुर पंचायत के रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चंडिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में शंकरपुर की टीम को चार विकेट से पराजित कर दरियापुर की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शंकरपुर की टीम ने 13.3 गेंदों में सभी विकेट खोकर 106 रन बनाई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरियापुर की टीम ने छह विकेट खोकर 11.4 ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब दरियापुर के कैफ को दिया गया। जिन्होंने तीन ओवर की गेंदबाजी में 27 रन देकर पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके। अंपायर की भूमिका में सुजीत यादव व हिमांशु थे। कॉमेंटेटर की भूमिका में अमितेश कश्यप व शंकर सुमन थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.