विकासनगर, जून 5 -- शंकरपुर कैंचीवाला ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत ने विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में पेयजल सुविधा और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की गईं। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर नए हैंडपंपों के निर्माण कार्य शुरू किए गए। ताकि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अ...