भागलपुर, दिसम्बर 29 -- प्रखंड क्षेत्र के फरका में बाबू स्वर्गीय सूर्य नारायण सिंह क्रीड़ा स्थल पर रविवार को आयोजित 43वीं फरका फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कहलगांव और शंकरपुर के बीच खेला गया। 30-10-30 मिनट के खेल में दोनों टीमों ने कोई गोल नहीं किया, जिसके कारण टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। टाईब्रेकर में शंकरपुर की टीम 3-2 से विजयी घोषित हुई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शंकरपुर के गोलकीपर भास्कर कुमार को मिला। निर्णायक की भूमिका बबलू, कुंजय एवं जीतू ने निभाई। उद्घाटन समारोह में नाथनगर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक मिथुन कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुखिया ग्राम पंचायत फरका राजेंद्र प्रसाद मंडल, पूर्व मुखिया रामबरन यादव, पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार मंडल, उप मुखिया कुंदन कुमार, गोल्डन मंडल, जिनी हमीद...