घाटशिला, मार्च 11 -- पोटका। प्रखंड के शंकरदा गांव में बुधवार को बच्चा चोर के संदेह पर ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त को पकड़ लिया। मिली जानकारी अनुसार पकड़ाए व्यक्ति के पास विक्षिप्त होने के कारण वेशभूषा और झोला में विभिन्न प्रकार के बच्चों का कपड़ा पाए जाने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ कि यह व्यक्ति कहीं बच्चा चोर तो नहीं है। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुटी, हालांकि ग्रामीण समझदारी से विक्षिप्त के साथ मारपीट नहीं किया। सूचना पाकर पंचायत के मुखिया सारजोम मार्डी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पकड़ाए व्यक्ति से परिचय पूछा लेकिन विक्षिप्त ने कुछ जबाव नहीं दिया। मुखिया ने ग्रामीणों को समझाया कि विक्षिप्त व्यक्ति हैं। उन्होंने घटना की सूचना पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो को दिया। सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा मौके पर पहुंचे और विक्षिप्त व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.