शंकरढाल पर आंधी से बिजली पोल पर गिरे पेड़
प्रयागराज, मई 13 -- आंधी के कारण नैनी बाजार में दुकानों और शोरूम के बाहर लगे पीवीसी और एसीपी डिजाइन उखड़ गए। शंकरढाल क्षेत्र में 11 हजार लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया, जिससे दो बिजली पोल टेढ़े हो गए और इंसुलेटर समेत अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इसके कारण नैनी बाजार, शंकरढाल, भटाही समेत दर्जनों मोहल्लों के सैकड़ों घरों में छह घंटे से अधिक समय तक अंधेरा छाया रहा। विद्युत विभाग ने रात आठ बजे तक पीएसी कॉलोनी की बिजली बहाल कर दी, लेकिन नैनी बाजार में देर रात तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। अरैल बांध रोड पर भी गुलमोहर का पेड़ स्ट्रीट लाइट के तारों पर गिरने से यातायात प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- आंधी से खंभों पर गिरे पेड़, उड़ी बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.