गंगापार, फरवरी 27 -- शंकरगढ़ वन रेंज के गढ़वा जंगल में शुक्रवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गढ़वा किला के पास उठती लपटों और धुएं को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जंगल के झाड़-फूस में अचानक आग भड़क उठी, जो तेज हवाओं के कारण तेजी से फैलने लगी। आशंका जताई जा रही थी कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो वह पास के गांवों की ओर बढ़ सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए। इस संबंध में शंकरगढ़ वन रेंज के रेंजर अजय कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया आशंका है कि किसी व्यक्ति द्वारा बीड़ी या सिगरेट जलाकर फेंकने से आग लगी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.