शंकरगढ़ में बढ़ रहा टीबी का प्रकोप, खनन और कुपोषण है मुख्य वजह
गंगापार, जून 10 -- बारा तहसील अंतर्गत विकास खंड शंकरगढ़ में तपेदिक (टीबी) संक्रामक बीमारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इलाके में चल रहे खनन और गरीबी के कारण कुपोषण प्रमुख कारण है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ के आंकड़ों के अनुसार हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग टीबी की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की संख्या अधिक होने से स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में जनवरी से दिसंबर तक कुल 532 टीबी मरीज पंजीकृत किए गए थे। वर्ष 2026 में जनवरी से मई तक ही 205 नए मरीज चिन्हित किए जा चुके हैं। आंकड़ों से स्पष्ट है कि यदि यही रफ्तार बनी रही तो वर्ष के अंत तक मरीजों की संख्या फिर चिंताजनक स्तर तक पहुंच सकती है। प्रभावित गांव गाढ़ा कटरा, नीबी, कल्याणपुर, बसहरा उपरहार, आमगोदर, अभयपुर एवं छिपिया प्रमुख प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.