गंगापार, अप्रैल 12 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ के सदर बाजार स्थित महिला अस्पताल परिसर में आयोजित इस दुगड़ी राउंड प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार की शाम अधिषासी अधिकारी नगर पंचायत शंकरगढ़ अमित कुमार व सावित्री ड्रामा सेंटर के प्रबंधक डॉ विनोद त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजकों की पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताया। आयोजन समिति के संयोजक दुर्गेश सिंह उर्फ बघेल, बलवीर सिंह, देवा सोनी, लाल सिंह एवं अतुल खान ने बताया कि यह नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतिदिन शाम सात बजे से फ्लडलाइट ...