गंगापार, मई 11 -- शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नेवरिया गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नेवरिया गांव निवासी पीआरडी जवान उग्रसेन सिंह का 19 वर्षीय पुत्र विनय सिंह रविवार रात घर के बाहर सो रहा था। सोमवार सुबह परिजनों ने देखा कि विनय घर पर नहीं था। उसका शव घर के सामने स्थित खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेदव्यास मिश्रा एवं शंकरगढ़ थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू ...