गंगापार, मार्च 30 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ के सदर बाजार स्थित महिला अस्पताल परिसर में जल्द ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) शंकरगढ़ के अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह एवं उत्तर प्रदेश अभियंत्रण एवं श्रम सहकारी संघ लिमिटेड, लखनऊ के सुपरवाइजर करीमुल्लाह ने स्थल का निरीक्षण किया। नगर पंचायत शंकरगढ़ का महिला अस्पताल भवन जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। परिसर का एक हिस्सा वर्तमान में संचालित है, जबकि शेष भवन खंडहर में तब्दील हो गया है। इस समस्या को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा कई बार अस्पताल प्रशासन से शिकायत और पुनर्निर्माण की मांग की गई थी।सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज के संज्ञान में लाकर शासन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.