सीतापुर, मार्च 11 -- सीतापुर। बिसवां के शंकरगंज में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। दर्जनों बंदरों का झुंड मोहल्ले में घूम रहा है, जिससे बाशिंदे परेशान हैं। भाजपा नेता व शंकरगंज के सभासद नीरज मिश्रा ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में बंदरों की समस्या की शिकायत कर चुके हैं। सुबह से शाम तक बंदर गलियों और घरों के आसपास मंडराते रहते हैं। बंदर फल-सब्जियों, राशन और घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...