अलीगढ़, नवम्बर 29 -- अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में शनिवार दोपहर को एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने व्हॉट्सएप पर स्टेटस डाला। इसके बाद पुलिस मकान में पहुंची तो शव फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है। मूलरूप से आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के गांव बैमन निवासी 28 वर्षीय हेमलता चाहर साल 2016 में पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुई थीं। फिलहाल वह रोरावर थाने में तैनात थीं। करीब पांच साल से बन्नादेवी क्षेत्र के होटल क्लासिक-इन के पीछे जवाहर नगर में रिटायर्ड दरोगा नरेंद्र सिंह के मकान में किराए पर रहती थीं। पुलिस के अनुसार हेमलता ने शनिवार को एक दिन की छुट्टी ली थी। दोपहर करीब सवा बजे उसने व्हॉट्सएप पर स्टेटस डाला कि वह आत्मघाती कदम उठा रही है। इसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.