शाहजहांपुर, मार्च 31 -- शाहजहांपुर। सरकारी व्यवस्थाओं के दावों के बीच सीएमओ कार्यालय परिसर में दिव्यांगों की हालत बेहद परेशान करने वाली नजर आई। सोमवार को प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे लोगों को बैठने तक की सुविधा नहीं मिली। सबसे मार्मिक दृश्य तब सामने आया, जब एक महिला अपने दिव्यांग पति को पीठ पर उठाकर कभी कमरे के अंदर तो कभी बाहर भटकती रही, लेकिन उसे व्हीलचेयर तक नसीब नहीं हुई। कार्यालय परिसर में अव्यवस्थाओं का आलम यह रहा कि दिव्यांगों को धूप में बैठना पड़ा। अंदर बुलाने वाले कर्मचारी की डांट-फटकार के कारण कई बार उन्हें बाहर ही इंतजार करना पड़ा। हर सोमवार को ऐसी ही भीड़ और बदइंतजामी का नजारा देखने को मिलता है। एक ओर विभाग पोस्टर और योजनाओं के प्रचार पर खर्च कर रहा है, वहीं जमीनी स्तर पर बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ...