श्रावस्ती, जनवरी 6 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जनता दर्शन में अपने दो मानसिक दिव्यांग बच्चों के साथ पहुंची एक मां ने डीएम को अपनी फरियाद सुनाई। इस पर डीएम ने मौके पर ही दोनों बच्चों को स्पेशल व्हीलचेयर दिया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारी को दिव्यांग बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र भी जारी करवाया। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जनता दर्शन में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदरहवा निवासी एक महिला मानसिक रूप से दिव्यांग अपने दो बच्चों शहरातून व दिलशाद के साथ डीएम से मिलने पहुंची। मां ने डीएम को बताया कि इनके बच्चे जन्म से ही मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। इसके बाद भी न तो उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बन पा रहा है न ही कोई सुविधा ही मिल रही है। इस पर डीएम ने मानसिक रोग विशेषज्ञ डा यूसुफ खान क...