गाज़ियाबाद, अगस्त 5 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। अगर इंसान मन में कुछ करने की ठान ले, तो कोई भी परेशानी उसे रोक नहीं सकती। दिल्ली के रहने वाले 66 वर्षीय राजेश सचदेवा इसकी मिसाल पेश कर रहे हैं। एक पैर से चलने में दिक्कत होने के बावजूद वह पिछले 30 साल से हर साल व्हीलचेयर के सहारे हरिद्वार जाते हैं। करीब 500 किलोमीटर का सफर तय कर वहां से गंगाजल लाते और भगवान शिव का जलाभिषेक कर भोले के प्रति अपने श्रद्धा जाहिर करते है।दिल्ली के रोहिनी सेक्टर-20 निवासी राजेश सचदेवा की कहानी उन लोगों के लिए बड़ी सीख है, जो किसी हादसे या बीमारी के बाद हिम्मत हार जाते हैं। यह भी पढ़ें- परिवार की सुख-शांति के लिए कांवड़ उठा रही महिलाएं राजेश ने बताया कि भगवान भोलेनाथ पर उनका पूरा विश्वास है। यही विश्वास उन्हें हर साल इतनी लंबी और मुश्किल यात्रा करने की ताकत देता है।...