बलरामपुर, जून 9 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में बलरामपुर पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में थाना महाराजगंज तराई पुलिस की तत्परता और साइबर हेल्पडेस्क की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस कराई गई। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने खुशी जताते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम छतुवापुर निवासी मोहम्मद अफजल के भाई सलाउद्दीन का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया था। साइबर ठगों ने सलाउद्दीन के नाम से संदेश भेजकर मोहम्मद अफजल से 3800 रुपये की मांग की। यह भी पढ़ें- व्हाट्सएप हैक कर की गई ठगी की रकम पुलिस ने वापस कराई भाई का संदेश समझकर उन्होंने बताए गए खाते में धनराशि भेज दी। बाद में जानकारी हुई कि सलाउद्दीन का मोबा...