आगरा, अप्रैल 15 -- जगदीशपुरा क्षेत्र के आ.वि. सेक्टर पांच निवासी युवक ने सांसद राजकुमार चाहर द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट कर दिया। जिस पर बाह निवासी युवक ने विरोध जताते हुए कॉल करके पीड़ित से गाली गलौज की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित तीरथ सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित संतोष चौरसिया निवासी ग्राम पुरा नरहौली बाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बातचीत के व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट भी साक्ष्य के रूप में संलग्न किए हैं। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर महापुरूष के खिलाफ अभद्रता  यह भी पढ़ें- अभद्रता व मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...