मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आपके व्हाट्सएप पर किसी अनजान नंबर से डिजिटल वेडिंग कार्ड आए तो सतर्क रहिएगा। साइबर शातिरों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। लिंक पर क्लिक करते ही आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। साइबर ठगी के ऐसे बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरुवार को जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

साइबर ठगी का नया तरीका इन दिनों साइबर अपराधी लोगों के व्हाट्सएप पर एक फाइल भेजते हैं, जो देखने में शादी के इनविटेशन कार्ड जैसी लगती है। अक्सर यह फाइल एपीके फॉर्मेट में रहती है। जैसे ही आप इस फाइल को डाउनलोड करेंगे, आपके फोन में एक खतरनाक मालवेयर इंस्टॉल हो जाता है। इसके बाद आपके फोन का पूरा कंट्रोल हैकर्स के पास चला जाता है। हैकर्स आपके मैसेज, कॉन्टैक्ट और गैलरी को एक्सेस कर सकते हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि वे आपके मोबाइल...