रुडकी, फरवरी 26 -- ठगों ने ऑनलाइन खरीदारी का झांसा देकर एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से सवा लाख रुपये उड़ा लिए। व्हाट्सऐप पर आए एक संदिग्ध लिंक को खोलते ही पीड़ित का खाता खाली होना शुरू हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोसायटी रोड मोहल्ला निवासी आनंद कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी ने एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट से कुछ सामान बुक किया था। बेटी के पास ही आनंद कुमार का मोबाइल था। इसी दौरान उनके व्हाट्सऐप पर एक लिंक आया और एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया। कहा कि ऑर्डर कंफर्म करने के लिए व्हाट्सएप पर भेजे गए लिंक को खोलना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...