व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल, बकायेदारों को भी भेजी जाएगी सूचना
शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए बिजली निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुरुआत में यह व्यवस्था स्मार्ट मीटर लगवा चुके करीब 77 हजार उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को बिल की हार्ड कॉपी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। निगम सीधे उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली बिल भेजेगा। इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया होगा, उन्हें भी व्हाट्सएप के जरिए सूचना भेजी जाएगी, जिससे समय रहते भुगतान किया जा सके। बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- 1.26 लाख टू जी प्रीपेड स्मार्ट मीटर भी 4जी पोस्टपेड में बदल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.