देहरादून, अक्टूबर 3 -- देहरादून के पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने हरभजवाला क्षेत्र में चल रहे एक सेक्स रैकेट पकड़ा है। नीलकंठ एन्क्लेव स्थित एक किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार में पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मौके से एक किशोरी को भी रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मनीष लखेड़ा ने यह मकान किराये पर लिया हुआ था। वह दिल्ली और आसपास के इलाकों से डिमांड पर युवतियों को देहरादून बुलाता था। ग्राहकों को व्हाट्सएप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं और पसंद आने पर उन्हें किराये के कमरे या ग्राहकों के बताए पते पर भेजा जाता था। यह भी पढ़ें- देहरादून छात्रसंघ चुनाव में NSUI की जीत के बाद बवाल; आधी रात दो छात्रों का अपहरण नाबालिग को मुख्य आरोपी का साथी अभिषेक मसूरी घुमाने क...