गोरखपुर, अप्रैल 10 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। साइबर जालसाजों ने एक व्यापारी को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर स्टॉक इन्वेस्टमेंट के नाम पर 42.50 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने ज्यादा मुनाफे का लालच देकर भरोसा जीतने के लिए मुंबई के होटल में मीटिंग और हवाई टिकट तक भेजा। रामगढ़ताल क्षेत्र के जैमिनी गार्डनिया अपार्टमेंट निवासी 49 वर्षीय मोहित श्रीवास्तव ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित के अनुसार, 31 जनवरी और 6 फरवरी 2026 को उन्हें दो व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिनके एडमिन जतिन शर्मा, डॉ. राजीव सिंह और खुशी गोयल थे। ग्रुप में स्टॉक मार्केट से जुड़े टिप्स और ट्रेनिंग दी जाती थी, जिससे भरोसा बना। कुछ समय बाद आरोपितों ने खुद को "वेल्थ एलायंस" और "अल्फा एलायंस" नामक एलीट ग्रुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.