गाजीपुर, जनवरी 3 -- गाजीपुर। व्हाट्सअप बॉट एप (पुलिस सतर्क मित्र) के माध्यम से शिकायत मिलने के बाद करंडा पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम इटहरा स्थित मजार के पास से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। डीआईजी वैभव कृष्ण की ओर से शुरू किए गए व्हाट्सअप बॉट एप (पुलिस सतर्क मित्र) पर लोग शिकायत करने लगे हैं। शुक्रवार को करंडा क्षेत्र से लोगों ने इटहरा में बड़े पैमाने पर जुआ खेलने की शिकायत की। इसके बाद उप निरीक्षक अखिलेश यादव ने टीम के साथ छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में दिनेश कुमार सिंह उर्फ भूटानी, नन्दलाल, अभिषेक उर्फ सोनू सिंह और अतुल सिंह है। चारों का चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.