रामपुर, जून 23 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन के परिणाम घोषित होने के बाद रामपुर के व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल में जश्न का माहौल है। विद्यालय के तीन मेधावी छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के बाद शानदार अंक हासिल कर न सिर्फ अपने प्राप्तांकों में सुधार किया है, बल्कि विद्यालय और पूरे जिले का नाम भी रोशन किया है। ​विद्यालय के होनहार छात्र अभिनव शर्मा ने भौतिक विज्ञान विषय के पुनर्मूल्यांकन के बाद 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अब पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल कर लिया है। अभिनव शर्मा ने इससे पहले हाई स्कूल की परीक्षा में भी नोडल टॉपर बनकर विद्यालय का नाम चमकाया था। ​इसी क्रम में विद्यालय की छात्रा गौरिका गुप्ता ने अर्थशास्त्र विषय में पुनर्मूल्यांकन के बाद 99 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में द्वितीय स्थान हासि...