कानपुर, मई 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में सोमवार को खेले गए मैच में व्हाइट स्टोन इलेवन ने पिच पाइरेट्स इलेवन को 35 रन से पराजित किया। गंगा बैराज ​​स्थित बीसीए मैदान पर हुए मैच में व्हाइट स्टोन इलेवन ने 22 ओवर में नौ विकेट पर 229 रन बनाए। टीम की ओर से निलेश सिंह ने 108 रन की शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में ​शिवम त्रिपाठी ने तीन, अंकित कटियार ने दो विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी पिच पाइरेट्स इलेवन की पूरी टीम 22 ओवर में आठ विकेट पर 194 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अंकित कटियार ने नाबाद 46 रन बनाए। यह भी पढ़ें- एक्सप्लोर इलेवन ने एचबीसीसी को आठ विकेट से हराया गेंदबाजी में अजय यादव ने चार विकेट लिए। निलेश सिंह मैन ऑफ द मैच बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...