हाथरस, अगस्त 26 -- हाथरस, संवाददाता। छवि पढ़ाई लिखाई में हमेशा अव्वल रही। उसने व्लॉग बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करने से शुरूआत की थी। थोड़े ही समय में वह लोकप्रिय हो गई। उसके यूट्यूब चैनल के सात लाख से अधिक फॉलोअर थे। छवि के पिता श्यामलाल की किराने की दुकान है। छवि के इकलौते भाई कृष्णा का कपड़ों का शोरूम है। कृष्णा विवाहित है और उसका एक बेटा है। छवि अविवाहित थी। छवि ने 2021 में यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था। शुरुआत में उन्होंने अपनी डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग और वीडियो बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और चैनल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित वीडियो भी बनाने शुरू किए। उनके वीडियो को बड़ी संख्या में दर्शक मिलने लगे। छवि के यूट्यूब चैनल पर सात लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। वहीं इंस्टाग...