व्लादिमीर पुतिन से मिले एस जयशंकर, रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के लिए दिया खास संदेश
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और रूस के बीच दशकों से चले आ रहे मजबूत संबंधों की सराहना की है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि भारत के साथ रूस के रिश्ते लगभग सभी क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इनमें सरकारी स्तर के संबंध, दोनों देशों की संसदों के बीच सहयोग और आर्थिक साझेदारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस साल दोनों देशों के बीच व्यापारिक कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल इसमें थोड़ी गिरावट आई थी, लेकिन इस वर्ष इसमें फिर वृद्धि देखने को मिल रही है। पुतिन ने इस बढ़ोतरी का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत ध्यान को भी दिया। उन्होंने जयशंकर से पीएम मोदी को अपनी शुभकामनाएं पहुंचाने की अपील की और कहा कि वह जल्द ही उनसे मुलाकात की उम्मीद कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- एक बू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.