मैनपुरी, मार्च 18 -- नवरात्रि आज गुरुवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र पर लोग व्रत रहकर मां की आराधना करते हैं। व्रत में खाने पीने की वस्तुएं भक्तों को स्वच्छ और गुणवत्तायुक्त मिलें इसके लिए खाद्य विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. श्वेता सैनी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में बुधवार को खाद्य टीम ने मंदिरों के आसपास की दुकानों को चेक किया। लेनगंज, घंटाघर पर भी दुकानों से नमूने लिए गए। शहर के नुमाइश स्थित ऐतिहासिक माता शीतला देवी मंदिर के आसपास स्थित खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की दुकानों की जांच की गई। दुकानों पर बिक्री किए जा रहे खाद्य पदार्थों का परीक्षण सचल खाद्य प्रयोगशाला से कराया गया। सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। फेरी विक्रेताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.