व्रत में डायबिटीज और हाईपरटेंशन के मरीज बरतें सावधानी
कौशाम्बी, अक्टूबर 13 -- शारदीय नवरात्र में नौ दिन तक उपवास रखने वाले डायबिटीज और हाईपरटेंशन के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लंबे समय तक खाली पेट रहने और खानपान में बदलाव से रक्त में शुगर का स्तर घट-बढ़ सकता है। वहीं, रक्तचाप के मरीजों को भी परेशानी हो सकती है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने उपवास के दौरान फल, दूध, दही और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। डायबिटीज के मरीज नियमित रूप से रक्त शर्करा की जांच करें। डॉक्टर की सलाह के बिना दवाओं की खुराक में बदलाव न करें और न ही दवा लेना बंद करें। हाईपरटेंशन के मरीज भी नियमित रूप से रक्तचाप की निगरानी करें। अधिक नमक वाले फलाहार और तली-भुनी चीजों से बचें। चक्कर आने, अत्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.