बिजनौर, मार्च 20 -- चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा की उपासना के लिए व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहला दिन किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर और बागपत जिलों में जहरीला कुट्टू का आटा खाने से भारी संख्या में लोग 'फूड प्वाइजनिंग' (Food Poisoning) का शिकार हो गए। बीमारों में आम जनता के साथ-साथ बागपत के एडीएम (न्यायिक) और उनके सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।बागपत: एडीएम और सिक्योरिटी गार्ड भी चपेट में बागपत जिले में कुट्टू के आटे से बना भोजन करने के बाद एडीएम (न्यायिक) शिव नारायण और उनके फालोअर सतीश कश्यप की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने पर तुरंत जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडीएम जैसे उच्च अधिकारी के बीमार होने की स...