गुड़गांव, मार्च 14 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र की तैयारियां चल रही हैं। बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। मां की चुनरी, नारियल और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालु बाजार में पहुंचने लगे है। देवी मंदिरों में रंगाई-पुताई और साफ-सफाई से लेकर सजावत का काम तेजी से चल रहा है। बाजारों में पूजन सामग्री बेचने वालों की दुकानों पर विभिन्न डिजाइनों व साइजों की चुनरी बिक रही है। इसके अलावा मां के नौ स्वरूपों वाले चित्र की भी खूब मांग है। दुकानदार प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पूजन अर्चन के लिए धूप, दीपक सहित अन्य सामग्रियों की खरीदारी लोगों ने शुरू कर दी है। माता के चुनरी पिछले वर्ष की अपेक्षा इसकी कीमत में मामूली वृद्धि देखी जा रही है। चुनरी 100 से लेकर दो सौ रुपये तक बे...