पीलीभीत, मार्च 16 -- पूरनपुर। ज्योतिष की वार्षिक पत्रिका व्रतोत्सव पर्व दीपिका के 20वें अंक का विधायक बाबूराम पासवान और पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने लोकार्पण किया। इसके लिए पंडित राम अवतार शर्मा के प्रयासों को सराहा गया। विधायक और पालिकाध्यक्ष ने कहा कि व्रतोत्सव पर्व दीपिका धार्मिक व ज्योतिषीय जानकारी को जनसामान्य तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर कवि और कवयित्रियों ने काव्य पाठ भी किया। राम सनेही वर्मा, अवनीश शुक्ला, नवीन अग्रवाल, बाबा राघवदास, रामशंकर त्रिवेदी, निरंकार पांडे और उमाशंकर शुक्ला समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विजय कुमार दीक्षित, रामआसरे शर्मा, रामनिवास अग्निहोत्री, ब्रजमुरारी सक्सेना, सत्यपाल सिंह फौजी, महेंद्र मिश्रा, हरगोविंद वाजपेई, नरेशचंद्र शुक्ला, कौशलेंद्र भदौरिया, संदीप खंडेलवाल,...