बागपत, मार्च 19 -- खेकड़ा। अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा के तत्वावधान में निःशुल्क वितरित की जाने वाली व्रतोत्सव तिथि पर्व पत्रिका का विधिवत लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुनील धामा, एमएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सुनील तोमर, उमाशंकर शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा और ओम दत्त शर्मा ने संयुक्त रूप से पत्रिका का लोकार्पण किया। सुनील धामा ने कहा कि धर्म संघ द्वारा पिछले कई दशकों से प्रकाशित यह तिथि पत्रिका सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभा रही है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस मौके पर प्राचार्य सुनील तोमर, धर्म संघ के महामंत्री चौधरी उमेश शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.