व्रती यात्रियों को ट्रेन में मिलेगा फलाहार
वाराणसी, अक्टूबर 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष सुविधा शुरू की है। उन्हें ट्रेन में फलाहार उपलब्ध कराया जाएगा। आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) की ओर से राजधानी एक्सप्रेस समेत सभी प्रीमियम ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू की गई है। इसमें यात्रियों को साबूदाने की खिचड़ी, आलू, फल और अन्य फलाहारी सामग्री दी जाएगी। रेलवे के अनुसार यात्रियों को पेंट्रीकार स्टाफ को ऑर्डर देना होगा, उसके बाद फलाहार उनके बर्थ तक पहुंच जाएगा। फलाहार पूरी तरह से सात्विक और व्रत के नियमों को ध्यान में रखकर बनेगा। नवरात्र के दौरान यह मेन्यू सभी प्रीमियम ट्रेनों में उपलब्ध रहेगा। यह भी पढ़ें- नौ दिन के व्रत में सेहत का रखें ध्यान, खानपान में न करें लापरवाही इसका उद्देश्य व्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.