बगहा, मार्च 22 -- बगहा। नहाय खाय के साथ रविवार को चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व चैती छठ की शुरुआत हुई । रविवार को व्रतियों ने गंडक नदी स्नान कर नहाए खाए किया। सोमवार को खरना व मंगलवार को संध्याकालीन सूर्य को अर्घ्य होगा। बुधवार को छठव्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इसका समापन हो जायेगा। छठ पूजा को लेकर रविवार को छठ पूजा समितियों के द्वारा नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों मे छठ घाटों को पूजा के लिए तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर के दिन दयाल नगर, कालीघाट, सहित नगर के करीब आधा दर्जन घाटों पर छत प्रशन के द्वारा छठ पूजा किया जाएगा इसको लेकर विभिन्न पूजा समितियां के द्वारा साफ सफाई को लेकर कार्य किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...