नवादा, मार्च 25 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ जिले भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार को पर्व के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने विभिन्न नदियों, ताल-तलैयों व सरोवरों के किनारे बनाए गए छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। शहरी, कस्बाई व ग्रामीण क्षेत्रों में बने स्थायी और अस्थायी घाटों अनेक व्रतियों ने घरों में ही पानी की व्यवस्था कर आस्था की डुबकी लगाई और फिर क्षितिज के सफर पर रवाना भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान कर नमन किया। गर्मी के प्रभाव के बीच सूर्य उपासना के पर्व चैती छठ में व्रतियों का उत्साह चरम पर है। 36 घंटे के निर्जला उपवास के बावजूद व्रतियों का उत्साह रत्ती भर भी कम नहीं दिख रहा था। मंगलवार की शाम से ही बाजे-गाजे के साथ छठ व्रतियां और श्रद्धालु शहर के छठ घाटों पर पहुंचने लगे थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.