दरभंगा, मार्च 25 -- दरभंगा/बिरौल, हिटी। चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया। इस दौरान छठ घाटों पर बज रहे भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बन गया था। बुधवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व चैती छठ का समापन होगा। व्रतियों ने कहा कि इस व्रत को करने से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और निरोगी जीवन की प्राप्ति होती है। यह व्रत जीवन में संयम, शुद्धता, और आत्म नियंत्रण की भावना को जागृत करता है। इस मौके पर व्रतियों ने बांस की टोकरी में ठेकुआ, फल, फूल, मिठाई, गन्ना, सब्जी सहित अन्य सामान रखकर भगवान सूर्य को अर्घ्य समर्पित किया। व्रतियों ने जलाशयों में कमरभर जल में खड़े होकर विधिवत भगवान सूर्य को अर्घ्य समर्पित किया। चैती छठ का चौ...