लातेहार, फरवरी 24 -- बारियातू,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम में बदलाव के कारण देर शाम तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश के साथ मेघ गर्जन के हुई व्रजपात ने चार मवेशियों की जान ले ली। घटना के संबंध में प्रखंड के बालुभाङ्ग पंचायत मुखिया केदार गन्झु ने बताया कि पंचायत के गुरुवे टोला निवासी दिलचंद गन्झु के दो बैल और बिजु गन्झु का एक बैल और एक गाय का मृत्यु हो गई है। दोनों किसान का पशु के मृत्यु होने से आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने आपदा प्रबंधन के तहद मुवावजा की मांग संबंधित विभाग से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...