बरेली, अप्रैल 14 -- क्षेत्र के गांव व्योधां में रविवार को सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार एवं सदस्य विधान परिषद बहोरन लाल मौर्य ने व्योधा गांव से मोहद्दीनपुर तक जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया। करीब 1860 मीटर लंबे इस मार्ग पर वर्तमान में खड़ंजा पड़ा हुआ है, जो दोनों गांवों की आबादी को जोड़ता है। अब इस मार्ग का निर्माण 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से पक्की डामर सड़क के रूप में कराया जाएगा। परियोजना के तहत सड़क के दोनों ओर आबादी वाले हिस्सों में सीमेंटेड (सीसी) सड़क का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। यह भी पढ़ें- सिद्धनगर में 4.88 करोड़ से बनेगा नया पुल, विधायक ने किया शिलान्यास शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि सरकार बिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.